बॉन्ड के ब्याज में उछाल से पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान बैंकों के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है। पिछले दिन देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का परिचालन मुनाफा 18,975 करोड़ से 33 फीसदी गिरकर 12,753 करोड़ रुपये रह गया। इसमें इसके पोर्टफोलियो को 6,549 करोड़ रुपये की चपत लगी। इसी तरह का असर दूसरे सरकारी बैंकों पर भी पड़ा है। 28 बैंकों की गैर ब्याज आय में जून तिमाही में 28% की गिरावट आई है।

feature-top

10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड का ब्याज 7.35 फीसदी अभी 10 साल के बॉन्ड का ब्याज 7.35% है। अप्रैल के मुकाबले यह एक फीसदी बढ़ चुका है। आने वाले समय में बॉन्ड का ब्याज 7.5% तक जा सकता है। महंगाई व वृद्धि के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की वजह से दुनिया भर में मौद्रिक नीति की तस्वीर साफ नहीं है। 

विमानन कंपनियों के किराये की होगी समीक्षा विमानन कंपनियों के किराये की समीक्षा की जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार विमान ईंधन के दाम के मामले में बेहतर स्थिति होने पर निश्चित रूप से घरेलू एयरलाइन के लिए किराये की सीमा का फिर से आकलन करेगी। विमान कंपनियों के कुल खर्च में आधी लागत इनके ईंधन की होती है। इस समय ईंधन की कीमतें काफी ज्यादा हैं, जिससे किराया भी महंगा है। इसका सारा बोझ यात्रियों पर पड़ता है। हाल में सरकार ने इंधन पर शुल्क घटाया था।

एचडीएफसी का कर्ज 0.25 फीसदी महंगा एचडीएफसी लि. ने कर्ज को 0.25 फीसदी मंहगा कर दिया है। नई दर 7.70 फीसदी मंगलवार से लागू हो गई है। इस महीने में इसने दूसरी बार ब्याज दर बढ़ाया है। इससे पहले एक अगस्त को इसने कर्ज के ब्याज में 0.25 फीसदी बढ़त की थी। 3 महीने में इसने 6 बार में 1.40 फीसदी कर्ज महंगा किया है। इतनी ही बढ़त आरबीआई ने भी इसी महीने की शुरुआत में रेपो दर में की थी।

feature-top