feature-top
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में डूबी हुई है। जितनी एजेंसी है उसका दुरुपयोग कर रही है। अपने विरोधियों को दबाने और प्रताड़ित करने के लिए इस तरह से हथकंडे अपना रही है। लेकिन, कांग्रेस न कभी डरी है और न ही झुकी है। उन्होंने कहा कि NDA में गड़बड़ी तो चल ही रही है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार में हुआ है। NDA के अब जाने का दिन आ गया है।
feature-top