- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- 31 अगस्त से हटाए जाएंगे एयरफेयर कैप,सस्ता होगा एयर टिकट!
31 अगस्त से हटाए जाएंगे एयरफेयर कैप,सस्ता होगा एयर टिकट!
केंद्र सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान 2020 में घरेलू एयरलाइनों पर लगाए गए विमान किराया कैप को हटाने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को टिकट की कीमतों पर प्रतिबंध हटाते हुए कहा कि विमान किराया कैप 31 अगस्त से हटा दिया जाएगा। एविएशन मंत्रालय के मुताबिक, डेली मांग और एटीएफ प्राइस विश्लेषण के बाद विमान किराया कैप हटाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि एयर कैप हटने से एयरलाइंस कंपनियों को राहत मिलेगी और वे अपने हिसाब से रेट तय कर सकेगी। नई एयरलाइन कंपनी अकासा एयरलाइन सस्ते में टिकट बेचकर इंडिगो, गो फर्स्ट समेत एयरलाइन कंपनियों के बीच कम्पीटिशन को बढ़ा दिया है।
कोरोना काल में लागू किया गया था एयरकैप
बता दें कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान सरकार ने एयरलाइनों के लिए एक किराया कैप सिस्टम एयरकैप लागू किया था। इसके मुताबिक, सरकार हर 15 दिनों के अंतराल पर एयरलाइनों के न्यूनतम और अधिकतम किराये का एक बैंड निर्धारित करती थी। एयरलाइन इस बैंड के ऊपर या नीचे अपना किराया नहीं रख सकते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
