- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- फिर विवादों में बॉबी कटारिया: गृहमंत्री शाह तक पहुंची शिकायत, लोग बोले- ये तो सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा
फिर विवादों में बॉबी कटारिया: गृहमंत्री शाह तक पहुंची शिकायत, लोग बोले- ये तो सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा
बसई गांव के मूल निवासी बॉबी कटारिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार भी उसकी चर्चा किसी अच्छे काम से नहीं बल्कि हवाई जहाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होने के कारण हो रही है। लोगों ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया है। लोग बॉबी की इस हरकत को नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।
हालांकि, इस बारे में कटारिया का कहना है कि वह दृश्य उनकी बायोपिक का हिस्सा है और इसकी शूटिंग भारत में नहीं बल्कि विदेश में की गई है। उसकी बायोपिक 2024 में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक बॉबी कटारिया शूटिंग के लिए स्पाइसजेट के विमान से दुबई जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने प्लेन में ही सिगरेट पीते हुए वीडियो शूट किया था और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था। बाद में मामला स्पाइसजेट के संज्ञान में आने पर पुलिस को भी शिकायत दी गई थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख बॉबी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए वीडियो डिलीट कर दिया था। इसके बाद स्पाइसजेट की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी लेकिन एक बार फिर से उनका वीडियो सिगरेट पीते हुए वायरल हो रहा है। इससे बॉबी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
