- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- शिमला एमसी की नई व्यवस्था, सीटी बजाकर आज से कूड़ा उठाने आएंगे सफाई कर्मचारी
शिमला एमसी की नई व्यवस्था, सीटी बजाकर आज से कूड़ा उठाने आएंगे सफाई कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को साथ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम शहर के कई वार्डों में मंगलवार से सफाई व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। इस बारे में सैहब सोसायटी के सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार शहर के 12 वार्डों में मंगलवार से सुबह सीटी बजा घरों से कूड़ा एकत्र करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। सुबह कूड़ा उठाने के लिए घरों पर आने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारी अब डोरबेल नहीं बजाएंगे, बल्कि सीटी बजाकर लोगों को अपने घरों के कूड़ेदान दरवाजे पर रखने के लिए कहेंगे। इससे सफाई व्यवस्था से जुड़े काम में तेजी आने की उम्मीद है। अभी सैहबकर्मी हर घर के दरवाजे पर जाकर डोरबेल बजाते हैं।
सके बाद भवन मालिक अंदर रखे कूड़ेदान लेकर कूड़ा कर्मचारियों को देते हैं। अब सीटी की आवाज सुनते ही लोगों को घरों में रखा कूड़ा बाहर लाना होगा। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर के नाभा और न्यू शिमला वार्ड में इसका ट्रायल किया जा चुका है। अब शहर में बाकी दस वार्डों में भी इसे लागू किया जाएगा। शहर के भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, इंजनघर, संजौली चौक, अपर ढली, लोअर ढली, शांति विहार वार्ड में भी अब सुबह सैहब कर्मचारी सीटी बजाकर लोगों को कूड़ा देने के लिए कहेंगे। निगम प्रशासन के अनुसार हर वार्ड के लिए अलग कूड़ा उठाने की गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। सभी वार्डों में सुबह 11:00 बजे तक कूड़ा उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़कों और रास्तों पर कूड़ा न फैले।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
