राजधानी रायपुर में जमीन कारोबारी पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई है, जानलेवा हमला किए जाने की घटना के बाद कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। इधर घबराए कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ओर रायपुर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।

feature-top

जानलेवा हमला कर फरार हुए हमलावर।

सिविल लाइन थाना के पंडरी इलाके में जमीन करोबारी प्रियेश बग्गा के घर मे पेट्रोल बम से जानलेवा हमला कर अज्ञात हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर देर रात एक्सयूवी कार से आए थे और कारोबारी के घर पर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। हमले के समय कारोबारी प्रियेश अपनी मां के साथ घर मे ही थे। पड़ोसियों ने कारोबारी के गार्डन में आग देखी तो उन्हें घटना की जानकारी दी।

घर के बाहर आकर कारोबारी ने देखा तो आग का गोला देखकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नही बुझी। जिसकी शिकायत कारोबारी ने सिविल लाइन थाने में की है। बता दें कि राजधानी रायपुर में पेट्रोल बम फ़ेंककर जानलेवा हमले का पहला मामला सामने आया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्जकर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।

feature-top