- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- फ्यूचर एंटरप्राइजेज के गैर-कार्यकारी निदेशक तोशनीवाल ने दिया इस्तीफा
फ्यूचर एंटरप्राइजेज के गैर-कार्यकारी निदेशक तोशनीवाल ने दिया इस्तीफा
फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसके गैर-कार्यकारी निदेशक चंद्रप्रकाश तोशनीवाल ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
एफईएल ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि तोशनीवाल ने अपनी पेशागत एवं व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं की वजह से यह पद छोड़ा है। निदेशक मंडल से उनका इस्तीफा 16 अगस्त की तारीख से ही प्रभावी हो गया है।
हालांकि, तोशनीवाल फ्यूचर समूह की एक अन्य कंपनी फ्यूचर फैशंस लिमिटेड में निदेशक बने रहेंगे। एफईएल फ्यूचर समूह की उन 19 कंपनियों में शुमार थी जिसका रिलायंस रिटेल को अधिग्रहण करना था। हालांकि, अगस्त, 2020 में घोषित इस आशय के 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को रिलायंस ने अप्रैल, 2022 में रद्द कर दिया था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
