पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए की दो पेंशन योजना-राष्ट्रीय पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को लेकर एक अच्छी खबर है। अब योजना से जुड़े सब्सक्राइबर यूपीआई के जरिये भी अपना अंशदान कर पाएंगे। इसके अलावा पेंशन फंड नियामक ने बताया कि सुबह 9.30 बजे के पहले प्राप्त अंशदान को उसी दिन किया गया निवेश माना जाएगा जबकि उस समय के बाद मिलने वाली राशि की गणना अगले दिन के निवेश में की जाएगी।

feature-top

अभी तक सब्सक्राइबर अपने स्वैच्छिक अंशदान को आईएमपीएस/ एनईएफटी/ आरटीजीएस का इस्तेमाल कर नेटबैंकिंग खाते के जरिये सीधे भेज सकते थे लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।

feature-top