- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- T20 वर्ल्ड कप 2022: अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है
T20 वर्ल्ड कप 2022: अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत इस साल अक्टूबर में होगी. 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच होगा, 13 नवंबर को फाइनल मुक़ाबला खेला जाएगा.
ऐसे में जानते हैं इस टी 20 विश्व कप से जुड़ी बड़ी बातें.
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पूरे टूर्नामेंट को ग्रुप स्टेज और सुपर-12 में बांटा गया है.
ग्रुप A में श्रीलंका, नामीबिया और दो क्वालीफायर टीम हैं. वहीं ग्रुप B में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और दो क्वालीफायर टीम हैं.
इन दोनों ग्रुप के टॉप-2 टीम को सुपर-12 में खेलने का मौका मिलेगा.
अब बात करते हैं सुपर-12 स्टेज की. टूर्नामेंट के सुपर-12 स्टेज में 8 टीम अपनी जगह पहले से ही बना चुकी हैं. ये वो टीम हैं जो 2021 T20 वर्ल्ड कप की टॉप-8 टीम हैं.
ये टीमें हैं-इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश.
अब सुपर-12 में इन 8 टीमों के अलावा ग्रुप A और ग्रुप B की टॉप-2 भी शामिल हो जाएंगी. सुपर-12 को दो ग्रुप में बांटा गया है.
भारत का पहला ही मुक़ाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
भारत के अहम मुक़ाबले इस प्रकार हैं
* 23 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
27 अक्टूबर: भारत बनाम ग्रुप-1 रनर अप
* 30 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
*2 नवंबर: भारत बनाम बांग्लादेश
*6 नवंबर: भारत बनाम ग्रुप-2 विनर
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
