- Home
- टॉप न्यूज़
- बस्तर
- जगदलपुर NH30 में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौतें
जगदलपुर NH30 में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौतें
जगदलपुर: रायपुर जगदलपुर एनएच 30 में आज सुबह करीब पौने तीन बजे पायल ट्रेवल्स व चारपहिया वाहन में टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक युवक घायल हो गया. लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया. बताया जा रहा है कि 4 युवक जगदलपुर के अलग अलग जगह के थे जबकि एक युवक सुकमा जिले का है. पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में पतासाजी कर रही है.
मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया "रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी. आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही टाटा नेक्सन में सवार 5 युवक आ रहे थे. यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया था. घायल युवक की मौत भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त हो गई. मृतकों के शव को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया. परिजनों का पता लगाया जा रहा है."
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
