- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत
राज्य में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 743 सड़कें बंद हो गई हैं. शिमला-चंडीगढ़ हाईवे शोगी के नजदीक बंद हो गई है.।
हिमाचल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ की वजह से पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत हुई है. नौ लोग घायल हुुए हैं और छह लापता हैं. मंडी के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में 13 लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हैं.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मृतकों के परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा देने का एलान किया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी मदद की जाएगी.
पिछले 24 घंटों के दौरान मंडी, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर समेत तमाम ज़िले प्रभावित हुए हैं. राज्य में बचाव और राहत कार्य के लिए शनिवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें पिछले 24 घंटे में हुए नुकसान का जायजा लिया गया. रेवेन्यू विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 232 करोड़ रुपये जारी किए हैं ताकि राहत और बचाव का काम हो सके.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
