राजस्थान से भाजपा नेता व पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का मॉब लिंचिंग को लेकर विवादित वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उन पर हमला बोला है। महुआ ने कहा है कि पार्टी को बिलिकिस बानों दुष्कर्म कांड के 11 दोषियों का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजा जाना चाहिए, जिससे वे इस भाजपा नेता को भी माला पहना सकें।

feature-top

दरअसल, ज्ञानदेव आहूजा का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसमें वह उदयपुर में कन्हैया लाल का सिर कलम करने की घटना का जिक्र कर रहे हैं। ज्ञानदेव आहूजा कहते हैं कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने अपने कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे।

महुआ बोलीं- मूछों वाला राक्षस इस वीडियो के वायरल होने के बाद महुआ मोइत्रा ने दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, मूछों वाला यह भाजपा का राक्षस पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डालने का दावा कर रहा है। कह रहा है कि अब तक तो हमने पांच मारे हैं। हमने छूट दे रखी है कि मारो सालों को। महुआ आगे कहती हैं कि बुराई का कोई चेहरा होता तो एकदम ऐसा ही होता। इसके बाद महुआ दूसरे ट्वीट में तंज कसते हुए कहती हैं कि भाजपा को बिलकिस बानों के दोषियों का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजना चाहिए, जिससे वे इस भाजपा नेता का स्वागत कर सकें।

feature-top
feature-top