- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- मनाने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी मायके से, पति ने दे दी जान
मनाने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी मायके से, पति ने दे दी जान
कोरबा: कोरबा शहर के रामसागर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. 38 साल का युवक जिसने खुदकुशी की है. उसका पत्नी से विवाद चल रहा था. युवक की पत्नी 1 दिन पहले ही कोरबा शहर के ही मुड़ापार स्थित अपने मायके चली गई थी. मृतक अपनी पत्नी को मनाने मायके भी गया था. लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं लौटी. वहीं पुलिस का कहना है कि इसी बात से व्यथित होकर उसने खुदकुशी कर ली है. युवक शराब पीने का भी आदी था.
दोनों के बीच चल रहा था विवाद : जानकारी के मुताबिक, रामसागरपारा में प्रीतम चौहान(38) नाम का युवक रहता था. वह आये दिन शराब पीने का आदी था. जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. बीते कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर दंपति में विवाद हुआ. जिसके बाद पत्नी अपने मायके मुड़पार चली गयी. बीती रात प्रीतम अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया लेकिन पत्नी नहीं लौटी. प्रीतम घर आकर अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह जब परिजनों ने प्रीतम को जगाने के लिए दरवाजे को खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद रौशन दान से देखने पर पता चला कि उसने आत्म हत्या कर ली है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
