- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पैर छूकर चुनाव जीतेगी कांग्रेस?
पैर छूकर चुनाव जीतेगी कांग्रेस?
तेलंगाना का मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस जीत के लिए यहां एक नया दांव आजमाने को तैयार है। निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने एक लाख लोगों के पैर छूने की योजना बनाई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को यह जानकारी दी। मालूम हो कि हाल ही में मुनुगोड़े सीट से कांग्रेस के विधायक के. राजगोपाल रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी है।
कांग्रेस का यह कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू होगा। रेवंत रेड्डी ने कहा, 'तेलंगाना को 17 सितंबर को आजादी मिली। यह वह दिन है जब हमने अपनी स्वतंत्रता हासिल की। यह राज्य के लिए शुभ दिन है, इसलिए हम कांग्रेस पार्टी के बारे में जनता को बताने के लिए यह कार्यक्रम शुरू करेंगे, जिसे 'लोकतंत्र को सलाम' नाम दिया गया है।'
1000 करोड़ रुपये खर्च करके लोकतंत्र की हत्या का आरोप कांग्रेस सांसद रेड्डी ने कहा, 'मोदी और केसीआर पैसे का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यहां लोगों ने निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़कर आजादी हासिल की है। वे (भाजपा और टीआरएस) मुनुगोड़े निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव जीतने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करके लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। अब हमारे 1,000 कांग्रेस कार्यकर्ता 100 लोगों के पैर छुएंगे, जो 1,000 से गुणा करने पर एक लाख हो जाएगा। पीसीसी का अध्यक्ष होने के नाते मैं भी इसमें हिस्सा ले रहा हूं।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
