- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- क्या इन दो नामों तक सीमित है कांग्रेस' राहुल और प्रियंका गांधी पर बोले आनंद शर्मा
क्या इन दो नामों तक सीमित है कांग्रेस' राहुल और प्रियंका गांधी पर बोले आनंद शर्मा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व पर भी बड़े सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि 'यह पार्टी हम सभी की है।' उन्होंने पार्टी के शीर्ष पर पद के लिए केवल गांधी परिवार के नाम की चर्चा पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई हैं। खबर है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्दी बैठक बुला सकती हैं।
मिडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को गांधी परिवार से हटकर सोचने की जरूरत है। वह कहते हैं कि इस बात का कोई कारण नहीं है कि सूची केवल राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा तक सीमित होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'क्या कांग्रेस केवल इन दो नामों तक सीमित है? क्या हम कांग्रेस पार्टी के इतिहास का मजाक नहीं उड़ा रहे हैं।' खबरें हैं कि राहुल शीर्ष पद की उम्मीदवारी के लिए अनिच्छुक हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का प्रदर्शन खराब रहा है।
शर्मा, गुलाब नबी आजाद समेत 23 नेताओं ने करीब दो साल पहले सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, जिसमें संगठन स्तर पर बदलाव की बात कही गई थी। अब शर्मा का कहना है कि वह बागी नहीं, सुधारवादी हैं। उन्होंने सवाल किया, 'क्या संविधान (पार्टी के) का पालन करने के लिए कहना गुनाह है?' खबर है कि पहाड़ी राज्य में पद छोड़ने पर उन्होंने सोनिया को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पार्टी के फैसलों में शामिल नहीं किए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
