छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलाव का सियासी घमासान अब तक थमा नहीं है. एक बार फिर सिंहदेव ने दिल्ली दौरे और सत्ता बदलाव को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि इस मामले का अंत होना चाहिए . रविवार की रात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से रायपुर पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री ने महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली. इस मीटिंग के बाद टीएस सिंहदेव से पत्रकारों ने दिल्ली दौरे पर सवाल पूछा. इस सवाल के जवाब में टीएस सिंहदेव ने कहा कि "जल्द इसका फैसला होना चाहिए, दिल्ली जाने वाले बयान पर विराम लगना चाहिए.

feature-top

टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "दिल्ली दौरे में अगरबत्ती दिखानी है, बदलाव की बात नहीं है. हम लोग जाते हैं. प्रणाम करने की कोशिश करते हैं.जिनसे मुलाकात हो सकती है उससे मुलाकात करके आते हैं. यह जरूर है कि इसका एक हल हो जाना चाहिए. दिल्ली जाने वाली जो बात है. अब इस पर विराम लगना चाहिए. इसके चलते टेंशन भी होता है. संबंधों पर भी दबाव बनता है।

feature-top