- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर पहुंचे संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य
रायपुर पहुंचे संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य
संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य छत्तीसगढ़ के चार दिवसीय दौरे पर रायपुर एयपोर्ट पहुंचे. छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान समिति के सदस्य विधानसभा का दौरा करेंगे और लोक लेखा समिति की बैठक लेंगे. वहीं जगदलपुर घूमर वॉटरफॉल , चित्रकूट , जंगल सफारी भी घूमेंगे. समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी समिति के साथ शाम रायपुर पहुंचे. समिति में राज्यसभा और लोकसभा के कुल 15 सांसदों को शामिल किया गया है.
समिति के सदस्य आज जगदलपुर के लिए रवाना हुए. जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, चित्रकूट और घूमर वाटरफॉल जाएंगे. 26 अगस्त को सुबह 10:30 से 2:00 तक रायपुर के एक निजी होटल में सदस्यों की बैठक होगी. 26 अगस्त को शाम 4:00 बजे समिति के सदस्य छत्तीसगढ़ विधानसभा का दौरा करेंगे. 27 अगस्त को संसदीय लोक लेखा समिति की बैठक होगी. बैठक के बाद समिति के सदस्य नया रायपुर स्थित जंगल सफारी का भ्रमण करेंगे. 28 अगस्त सुबह 11:30 बजे समिति के सदस्य हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
