CG-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर जवानों ने 10 लाख रुपए के 3 इनामी माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 1 महिला माओवादी भी शामिल है। ये सभी माओवादी दोनों राज्यों के बॉर्डर इलाके में सक्रिय थे। पिछले कई सालों से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, जवानों ने घेराबंदी कर तीनों माओवादियों को गिरफ्तार किया। सभी हार्डकोर नक्सली हैं। मामला भामरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली जिले के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना जवानों को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर CRPF और C-60 बटालियन की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान जंगल में घुसे तो 1 महिला समेत 2 संदिग्ध लोग जवानों को देख जंगल की तरफ भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर जवानों ने पकड़ लिया।

पूछताछ में अपना नाम तानी, रमेश सायब, और अर्जुन बताया। जिसके बाद जवानों ने तीनों माओवादियों की हिस्ट्री निकाली। जिसमें पता चला कि महिला तानी और रमेश नक्सलियों की कंपनी नंबर 10 के सदस्य हैं। इन दोनों माओवादियों पर 4-4 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि, तीसरा माओवादी अर्जुन दलम सदस्य था। यह 2 लाख का इनामी माओवादी था। तीनों CG-तेलंगाना बॉर्डर इलाके में पिछले कई सालों से काम कर रहे थे। कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। पुलिस इन तीनों माओवादी की गिरफ्तारी को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। ये तीनों ही माओवादी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे।


feature-top