- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बिक रही अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी ये कंपनी, खरीदने की रेस में सिर्फ 4 फर्म
बिक रही अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी ये कंपनी, खरीदने की रेस में सिर्फ 4 फर्म
अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के अधिग्रहण के लिए 4 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। ये चार कंपनियां- इंडसइंड बैंक, अमेरिकी संपत्ति प्रबंधन कंपनी ऑकट्री कैपिटल, टॉरेंट ग्रुप और बी-राइट ग्रुप हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इन कंपनियों ने बोलियां जमा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आठ अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी के लिए ये बोलियां 4,000 करोड़ रुपये के दायरे में हैं।
5 बार बढ़ी थी डेडलाइन: जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिलायंस कैपिटल के लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इस समयसीमा को पांच बार बढ़ाया गया था। रिलायंस कैपिटल के लिए शुरुआत में 54 कंपनियों ने रुचि दिखाई थी लेकिन दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत अब सिर्फ चार ने बोलियां जमा की हैं।
बोलीदाताओं को दो विकल्प पेश किये गए थे। पहले विकल्प में बोलीदाताओं को समूची आरसीएल के लिए बोलियां जमा करने की आवश्यकता थी। जबकि दूसरे के तहत वे कंपनी के विशेष कार्यक्षेत्रों के लिए बोली लगा सकते थे। सूत्रों ने बताया कि पीरामल ग्रुप, ज्यूरिख रे और अमेरिकी के निजी इक्विटी कोष एडवेंट ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के कारोबार के लिए बोली लगाई है।।।। वहीं, रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस कारोबार के लिए कोई बोली नहीं मिली है। इसके अलावा जिंदल स्टील एंड पावर और यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ने रिलायंस कैपिटल के संपत्ति पुनर्गठन कारोबार के लिए बोलियां जमा की हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
