त्रिपुरा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अकसर झड़प की खबरें आती रहती हैं। एक दिन पहले भी झड़प के चलते भाजपा के 25 कार्यकर्ता घायल हो गए। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने पुलिस को आदेश दिया है कि जो लोग भी इस घटना में शामिल थे उनकी पहचान करके कड़ी कार्रवाई की जाए चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।

feature-top

मुख्यमंत्री साहा गोविंद बल्ल्भ पंत अस्पताल में भर्ती घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, यह बड़े ही शर्म की बात है कि जब भाजपा अध्यक्ष त्रिपुरा पहुंचे हैं तब ऐसी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। पहले भी ऐसा हो चुका हे। मैंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। रैली से लौटते समय भी हमारे की कुछ कार्यकर्ता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। डॉक्टरों को उनका इलाज करने का आदेश दिया गया है।

feature-top