दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शुरू हुई तनातनी अब शराब घोटाले से आगे बढ़कर कथित शिक्षा घोटाले और एलजी पर नोट बदलवाने के आरोपों तक पहुंच गयी है.

feature-top

दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शुरू हुई तनातनी अब शराब घोटाले से आगे बढ़कर कथित शिक्षा घोटाले और एलजी पर नोट बदलवाने के आरोपों तक पहुंच गयी है.

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कल यानी बीते सोमवार दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का आह्वान किया था.

दिल्ली में फ़िलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार पर ख़तरा मंडराता नहीं दिख रहा है. लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर अपने विधायकों को खरीदने के आरोप लगा रही है.

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कुछ दिन पहले ट्वीट कर बीजेपी में शामिल होने का ऑफर आने की बात की थी.। और इस सबके बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सारी रात दिल्ली विधानसभा परिसर में खुले आसमान के नीचे गुजारी है. आम आदमी पार्टी इसे अपनी ओर से विरोध प्रदर्शन करार दे रही है.


feature-top