अरहर, उड़द और मसूर के लिए खरीद सीमा बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 8 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर 15 लाख टन चना के निपटान को मंजूरी दे दी है ताकि इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह की कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सके।

feature-top

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) और मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत यह मंजूरी दी है। सरकार ने तुअर, उड़द और मसूर के संबंध में पीएसएस के तहत खरीद की मात्रा को मौजूदा 25% से बढ़ाकर 40% करने का भी निर्णय लिया।

feature-top