- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायगढ़ से फिर भेंट-मुलाकात की शुरुआत
रायगढ़ से फिर भेंट-मुलाकात की शुरुआत
मुख्यमंत्री की नवापारा और लोइंग में लगेगी चौपाल; शाम को शहर में रोड शो
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का नया दौर गुरुवार से फिर से शुरू हो रहा है। इस बार इसकी शुरुआत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हो रही है। मुख्यमंत्री यहां नवापारा और लोइंग गांव का दौरा करेंगे। यहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शाम को रायगढ़ शहर में मुख्यमंत्री का रोड शो होना है।
बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन से सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के पुसौर ब्लॉक के लिए रवाना हुए वहां दोपहर 12.15 बजे उनका हेलीकॉप्टर नवापारा गांव में पहुंचे। वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। वहां योजनाओं की जमीनी स्थिति देखने और ग्रामीणों से बातचीत के बाद हेलीकॉप्टर से ही रायगढ़ ब्लॉक के लोइंग गांव पहुंचेंगे। वहां वे भोजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।।।। मुख्यमंत्री लोइंग गांव से कार से ही रायगढ़ पहुंचेंगे। शाम को रायगढ़ में एक रोड शो का आयोजन होना है। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं। दो सितम्बर को मुख्यमंत्री राजनांदगांव जिले में जाएंगे। दोपहर में मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में मुख्यमत्री को नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी का शुभारंभ करना है।
अब तक 27 विधानसभाओं में लग चुकी चौपाल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम इस साल 4 मई से शुरू हुआ था। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले तक मुख्यमंत्री 15 जिलों के 27 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी चौपाल लगा चुके थे। इसमें बस्तर संभाग के 12 और सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा क्षेत्र के अलावा बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा का दौरा पूरा हो चुका है। बरसात की वजह से आयोजन को स्थगित किया गया था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
