- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोल इंडिया ने दिए BCCL, CMPDI की लिस्टिंग के संकेत, कोयले की कीमतें बढ़ाए जाने के भी आसार
कोल इंडिया ने दिए BCCL, CMPDI की लिस्टिंग के संकेत, कोयले की कीमतें बढ़ाए जाने के भी आसार
भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपनी दो सहयोगी कंपनियों भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) की लिस्टिंग पर विचार कर रही है. ये संकेत CIL की 48वीं सालाना आम सभा (AGM) में शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने दिए. इसके साथ ही उन्होंने ये इशारा भी किया कि आने वाले दिनों में कंपनी कोयले की कीमतों में इजाफा कर सकती है.
उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की इन दोनों के शेयरों का एक हिस्सा लिस्ट किया जा सकता है और इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अभी विचार किया जा रहा है और अंतिम फैसला होना बाकी है. उन्होंने यह भी कहा कि इन कंपनियों को डी-मर्ज करने की कोई योजना नहीं है. कोल इंडिया की तरफ से पहले भी संकेत दिए जा चुके हैं कि वो BCCL और CMPDI में अपनी 25 फीसदी इक्विटी का विनिवेश कर सकती है. इन्हें मिलाकर कोल इंडिया लिमिटेड की कुल आठ सहयोगी कंपनियां हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
