- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्मार्ट सिटी लिमिटेड पर 10 लाख जुर्माना:मेयर नाराज
स्मार्ट सिटी लिमिटेड पर 10 लाख जुर्माना:मेयर नाराज
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क धंसने के मामले में स्मार्ट सिटी लिमिटेड पर महापौर ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मंगलवार देर शाम इंदिरा सेतु के पास अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के दौरान सड़क धंस गई थी। इसके चलते करीब 15 फीट का गड्ढा हो गया और पेयजल लाइन टूट गई थी। इसके चलते पाइप से पानी लीक होने लगा और सड़क पर घंटों जाम रहा। दो दिन से नगर निगम का अमला इसकी मरम्मत में जुटा था।
बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नगर निगम को जानकारी दिए बिना ही अंडर ग्राउंड केबल बिछाना शुरू कर दिया। इसके चलते पाइप लाइन भी डैमेज हुई थी। इससे नाराज महापौर ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड पर पेनाल्टी लगाई है। इसके लिए MIC में प्रस्ताव भी पास हो गया है। स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से CCTV कैमरा लगाने और सिग्नलिंग के लिए जगह-जगह अंडर ग्राउंड केबल बिछाई जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
