मंत्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए स्वीकृत किया 4 करोड़ 29 लाख 36 हजार रूपए

feature-top

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सहसपुर लोहार नगर पंचायत के विकास कार्यो की समीक्षा की।

मंत्री अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के साथ-साथ नगरीय निकायों की समुचित विकास के लिए स्थानीय जनभावनाओं और उनके मांगो के अनुरूप विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने नगर विकास के लिए स्वीकृत सभी निर्माण मूलक कार्यो की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ, पूर्ण कार्य और प्रगतिरत एक-एक कार्यां की जानकारी ली।

मंत्री अकबर ने निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा नही होने पर सीएमओ पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। अकबर ने नगर पंचायत में हुए सभी कार्यो का भौतिक सत्यापन कराने और सभी दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर जनमेजय महोबे, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष उषा मनहरण श्रीवास, उपाध्यक्ष आभा महेन्द्र श्रीवास्ताव, समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन सहित सीएमओ वीएन सिंह उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के समुचित विकास के लिए कुल 26 निर्माण कार्यो के लिए 4 करोड़ 29 लाख 36 हजार रूपए की राशि स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृत कार्यो में 7 निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए है। जिसमे 12 निर्माण कार्य अप्रारंभ और 07 निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

इन कार्यां में वार्ड क्रमांक 12 में 1 लाख रूपए की लागत से बोर खनन, वार्ड क्रमांक 14 में 70 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक भवन संधारण एवं भवन में नई सुविधाओं की व्यवस्था, वार्ड 05 में 1 लाख की लागत से सामुदायिक भवन में बोर खनन, वार्ड क्रमांक 13 में 1 लाख के लागत से सामुदायिक भवन में बोर खनन, 11 लाख की लागत से वाटर कुलर एवं काक्रीट चेयर क्रय, वार्ड 8 में 1.50 लाख रूपए की लागत से सार्वजनिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण,


feature-top