- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- एक पल में छिन गई नीट टॉपर की खुशी, घर में हुई लाखों की चोरी
एक पल में छिन गई नीट टॉपर की खुशी, घर में हुई लाखों की चोरी
रायगढ़ जिले में नीट 2022 के स्टेट टॉपर ओम प्रभु के घर 30 से 40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है.आज ही नीट 2022 की परीक्षा के नतीजे आए हैं.जिसमें ओम ने छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है, हालांकि घर की खुशी दुख में बदल गई, जब पता चला कि उनकी गैर हाजरी में घर का ताला तोड़कर के कोई लाखों के जेवरात और नकदी को ले उड़े.
खुशी एक पल में खत्म हो गई
दरअसल परिवार कुछ दिन पहले रायपुर गया हुआ था और जब आज सुबह वह लौटे, तब घर का ताला टूटा हुआ था.जब तक घर नहीं पहुंचे थे.तब तक उनको बेटे के स्टेट टॉप करने की खुशी थी, लेकिन जैसे ही वो घर पहुंचे तो सारी खुशी एक पल में खत्म हो गई. बता दें कि ओम के पिता कृष्ण कुमार माइनिंग इंजीनियर हैं. वे बताते हैं कि जीवन भर की जमा पूंजी ज्वेलरी और नगदी घर में रखे थे. कुछ दिनों में बेटी की शादी करने के लिए तैयारियां चल रही थी,लेकिन किसी ने रेकी की और नकद और जेवरात ले उड़े.रिटायरमेंट में 2 साल का समय है और ऐसे में इतनी बड़ी चोरी उनके लिए बर्दाश्त से बाहर है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
