- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- फ्रांस की विदेश मंत्री आज से तीन दिन के भारत दौरे पर, जयशंकर से करेंगी अहम बातचीत
फ्रांस की विदेश मंत्री आज से तीन दिन के भारत दौरे पर, जयशंकर से करेंगी अहम बातचीत
फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह अपने समकक्ष एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, 13-15 सितंबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान कोलोना मुंबई में उद्योग जगत की शख्सियतों के साथ मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मंत्री कोलोना 13 से 15 सितंबर तक भारत अपनी अधिकारिक यात्रा पर आ रही हैं। नई दिल्ली में रहने के दौरान कोलोना 14 सितंबर को विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी है, जो नियमित उच्च स्तरीय परामर्श और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संपर्क से मजबूत हुई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
