- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत, तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम में उमड़ी भीड़
भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत, तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम में उमड़ी भीड़
13 Sep 2022
, by: Imran Khan
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत आज तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम से की है। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस पदयात्रा की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तस्वीर में राहुल अपने नेताओं के अलावा आम लोगों के साथ भी चलते दिख रहे हैं। 'यात्रियों' को सादगीपूर्ण तरीके से रहने के लिए कहा गया है। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। बता दें कि राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। साथ ही जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री साथ चलेंगे। ऐसे में केरल में प्रवेश करने के साथ तमिलनाडु के 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ली है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
