- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- आईपीएस मुकेश गुप्ता का निलंबन रद्द, 30 को होने वाले हैं रिटायर
आईपीएस मुकेश गुप्ता का निलंबन रद्द, 30 को होने वाले हैं रिटायर
आईपीएस मुकेश गुप्ता का निलंबन केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने ऑर्डर भी जारी कर दिया है. आईपीएस मुकेश गुप्ता के खिलाफ नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज के साथ ही नेताओं और अफसरों के फोन टेप करने का आरोप लगा था. इसके बाद कांग्रेस सरकार ने आईपीएस मुकेश गुप्ता के साथ ही एसपी रजनेश सिंह को 2019 में निलंबित कर दिया था. राज्य सरकार की तरफ से उनकी निलंबन अवधि नियत समय के बाद बढ़ाई भी गई थी. इसके बाद दर्ज आरोपों को लेकर मुकेश गुप्ता सुप्रीम कोर्ट और कैट भी गई थे।
1988 बैच के आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता को भूपेश सरकार ने फरवरी 2019 को निलंबित कर दिया था. उनके खिलाफ नेताओं और अफसरों का फोन टेपिंग करने का आरोप लगा था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर को अपर सचिव संजीव कुमार ने आईपीएस मुकेश गुप्ता को बड़ी राहत देने वाला आदेश जारी किया है. गृह मंत्रालय ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है. मुकेश गुप्ता 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
