किसी किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता। केरल के एक ऑटो ड्राइवर की किस्मत रातों-रात बदल गई। गरीबी से परेशान होकर ड्राइवर ने मलेशिया जाकर शेफ का काम करने का विचार बना लिया था। उसने कर्ज के लिए आवेदन दिया। एक दिन पहले ही उसके कर्ज को मंजूरी मिली और अगले दिन ऐसी खुशखबरी मिली जिसने उसे करोड़पति बना दिया। उसकी 25 करोड़ की ओणम बंपर लॉटरी लग गई।

feature-top

श्रीवाराहम के रहने वाले अनूप ने शनिवार को ही लॉटरी टिकट खरीदा था जिसका नंबर TJ 750605 है। पहले वह जो टिकट खरीद रहा था, उसे वह पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने दूसरा टिकट लिया और यही उसके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गया। अनूप ने बताया, बैंक वालों ने कर्ज देने के लिए मुझे बुलाया था लेकिन मैंने इनकार कर दिया। अब मुझे मलेशिया नहीं जाना है। अनूप के मुताबिक वह पिछले 22 साल से लॉटरी टिकट खरीदते थे लेकिन अब तक 5 हजार से ज्यादा नहीं जीत सके थे।

feature-top