- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गहलोत-थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गहलोत-थरूर
राजस्थान के CM अगले हफ्ते नामांकन कर सकते हैं
कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। एक तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं तो दूसरी तरफ केरल से पार्टी सांसद शशि थरूर। सूत्रों के मुताबिक गहलोत 26 से 28 सितंबर के बीच कभी भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं थरूर ने भी सोमवार को सोनिया गांधी से मिलकर मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक थरूर ने सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी। हालांकि सोनिया ने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला आपका है। यानी ये आपका कॉल है, पार्टी की चुनावी प्रक्रिया तय नियमों के हिसाब से ही होंगी। इसमें सभी को बराबर का अधिकार है। अगर गहलोत और थरूर चुनाव लड़ते हैं तो 20 साल बाद ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार से अलग कोई कैंडिडेट चुनावी मैदान में होगा। इससे पहले नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री रहने के दौरान सीताराम केसरी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीते थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
