- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को बिना वेतन तीन महीने की छुट्टी पर भेजा
स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को बिना वेतन तीन महीने की छुट्टी पर भेजा
सस्ती विमान सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को बिना वेतन तीन महीने की छुट्टी पर जाने को कहा है.
एयरलाइन के गुड़गांव मुख्यालय ने कहा कि कंपनी ने यह कदम अपनी वित्तीय हालत को देखते हुए उठाया है.
स्पाइसजेट ने अपने बयान में कहा, " हमारा ये कदम कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकालने की हमारी नीति के अनुरूप है. हमने अपनी इस नीति का पालन कोविड महामारी के दौरान भी किया था. इस कदम से पायलटों की संख्या को विमानों के बेड़े से सुसंगत किया जा सकेगा.''
जिन पायलटों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा गया है, वे एयरलाइन के बोइंग और बॉम्बार्डियर बेड़े के हैं.
एक पायलट ने मिडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘हम एयरलाइन के वित्तीय संकट से अवगत थे, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले से हमें झटका लगा है. तीन महीने बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति क्या होगी इसे लेकर भी अनिश्चितता है. इस बात का कोई आश्वसन नहीं दिया गया है कि छुट्टी पर भेजे गए पायलटों को वापस बुलाया जाएगा.’’
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
