- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- रूस में सैन्य लामबंदी के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे लोग
रूस में सैन्य लामबंदी के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे लोग
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आंशिक लामबंदी की घोषणा के विरोध में रूस में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध के लिए करीब तीन लाख रिज़र्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा.
पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया है. घोषणा के बाद से रूसी लोग सीमा पार कर जॉर्जिया की तरफ भाग रहे हैं. सीमा पार करने वाले दो लोगों ने मिडिया को बताया कि अपर लार्स चेकपॉइंट पर रूस की तरफ कम से कम पांच किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है.
मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग में सबसे ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने साइबेरियाई शहरों इरकुत्स्क और याकातेरिबर्ग में दर्जनों लोगों को गिरफ़्तार किया है.
पुतिन के एलान के बाद रूस से बाहर जाने वाली फ़्लाइट्स की बुकिंग में भी ज़बरदस्त तेजी देखी गयी. कुछ समय बाद एक भी फ़्लाइट में जगह नहीं बची है.
मॉस्को के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि इंटरनेट पर अनाधिकृत विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए आह्वान करने या उनमें हिस्सा लेने पर 15 सालों तक जेल में रहने की सज़ा दी जा सकती है.
यूक्रेन युद्ध से जुड़ा “दुष्प्रचार” फैलाने पर कड़ी सजाएं देने के प्रावधानों एवं पुतिन विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रताड़ना के बाद रूस में सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन काफ़ी दुर्लभ हो गए हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
