- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- CG में CBI का ऑपरेशन 'मेघ चक्र':21 राज्यों के 59 जगहों पर छापा
CG में CBI का ऑपरेशन 'मेघ चक्र':21 राज्यों के 59 जगहों पर छापा
दिल्ली से आई CBI की टीम ने रायपुर में ऑपरेशन 'मेघ चक्र' चलाया। इस ऑपरेशन के जरिए देशभर में बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट इंटरनेट पर शेयर, अपलोड या डाउनलोड करने वालों को पकड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक रायपुर में 2 आरोपियों को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है। शहर के सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा से इन्हें पकड़ा गया है। दिल्ली में इनके खिलाफ केस रजिस्टर्ड हुआ। इंटरनेट के IP एड्रेस के आधार पर इन बदमाशों को खोजती हुई CBI की टीम रायपुर पहुंची। जल्द ही बदमाशों के नामों का खुलासा होगा। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने ऑपरेशन 'मेघ चक्र' के चलते 21 राज्यों के 59 जगहों पर एक साथ छापा मारा। इसमें रायपुर भी शामिल था। CBI के अफसरों ने बताया कि फतेहाबाद (हरियाणा); देहरादून (उत्तराखंड); कच्छ (गुजरात); गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश); मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल); मुंबई, पुणे, नासिक, ठाणे, नांदेड़, सोलापुर, कोल्हापुर और नागपुर (महाराष्ट्र); रांची (झारखंड); चित्तूर (आंध्र प्रदेश); कृष्णा (आंध्र प्रदेश); राम नगर (कर्नाटक); कोलार (कर्नाटक); फरीदाबाद (हरियाणा); हाथरस (उत्तर प्रदेश); बेंगलुरु; कोडगु; रायपुर (छ.ग.); नई दिल्ली; चेलक्कारा (केरल); डिंडीगुल (मदुरै); गुरदासपुर और होशियारपुर (पंजाब); चेन्नई; धनबाद; राजकोट; गोवा; हैदराबाद; अजमेर; जयपुर; कुड्डालोर (तमिलनाडु); मल्लापुरम (केरल); लुनवाड़ा (गुजरात); गोधरा (गुजरात); गुवाहाटी; धीमाजी (असम); ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश); बर्धमान (पश्चिम बंगाल); महाराजगंज (उत्तर प्रदेश); सारण (बिहार); भागलपुर (बिहार); अगरतला (त्रिपुरा); मंडी (हिमाचल प्रदेश) में छापेमारी की गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
