- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव?
बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव?
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। वहीं भाजपा में अभी पार्टी के मुखिया का चुनाव नहीं होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा।
20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा पहले सात महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे।
इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। इस हिसाब से 20 जनवरी 2023 में उनके तीन साल पूरे हो रहे हैं।
हालांकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ में रह सकती है। छात्र जीवन से ही राजनीति में उतरे जेपी नड्डा साफ छवि के लिए जाने जाते हैं।
इसके अलावा आरएसएस के भी वह करीबी माने जाते हैं। वह ना केवल केंद्र बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी मंत्री रह चुके हैं।
1998 से 2003 तक वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे। इसके बाद धूमल सरकार में भी 2008 से 2010 तक भी उन्होंने मंत्रिपद संभाला।
2012 में वह पहली बार राज्यसभा से सांसद बने। मोदी सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
