- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सूदखोरों से तंग आकर सुसाइड
सूदखोरों से तंग आकर सुसाइड
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक के सुसाइड करने से पहले का एक VIDEO सामने आया है। इसमें युवक ने दो सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। युवक ने कहा कि वह शराब पीता है, जिसका फायदा उठाकर सूदखोर उसे 500 सौ रुपए का शराब पिलाकर 10 हजार रुपए वसूलता था और एक हजार रुपए का सट्टा खिलने पर 10 हजार रुपए लेता था। छह माह पहले युवक ने एक लाख रुपए लिया था, जिसके बदले उससे जमीन बिकवा कर 7 लाख 35 हजार रुपए वसूल लिया गया। युवक के आत्महत्या के इस केस में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
तोरवा क्षेत्र के दोमुहानी में रहने वाले टीकम निषाद पिता बुद्रु निषाद (35) रोजी मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसके शव को फंदे से लटकते देखा और फिर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों की ओर से एक VIDEO भी वायरल किया जा रहा है, जिसे युवक ने अपनी मौत से पहले मोबाइल में बनाया था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
