- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में G-23 की सेंध? नामांकन की लास्ट डेट से पहली रात मिले दिग्गज नेता
कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में G-23 की सेंध? नामांकन की लास्ट डेट से पहली रात मिले दिग्गज नेता
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रेस जारी है और लगातार नए-नए नाम उभर रहे हैं। इस बीच गुरुवार देर रात जी-23 ग्रुप के कुछ अहम नेताओं ने आनंद शर्मा के घर मीटिंग की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन से ऐन पहले इन नेताओं की मुलाकात ने तमाम सियासी अटकलों को जन्म दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जी-23 से भी कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकता है। गौरतलब है कि दिन में जी-23 के ही एक नेता मुकुल वासनिक का नाम भी इस पद के लिए उछल चुका है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से अशोक गहलोत के हटने के बाद शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
नामांकन के बाद चिंतन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा के घर जिन नेताओं की मीटिंग हुई, उनमें मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हूडा जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। मीटिंग के बाद यह सभी नेता जोधपुर हाउस पहुंचे जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ठहरे हुए हैं। आनंद शर्मा के घर से बाहर निकलते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि अभी किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। जब एक बार नामांकन हो जाएगा तो चिंतन होगा। लोकतांत्रिक तरीके से प्रक्रिया चल रही है। बीएस हूडा, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण और मैंने बैठकर चीजों पर चर्चा की है। तिवारी ने आगे कहा कि देखते हैं कल क्या होता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
