- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बेवजह की बयानबाजी से बचें : RJD के नेताओं को तेजस्वी यादव की सलाह
बेवजह की बयानबाजी से बचें : RJD के नेताओं को तेजस्वी यादव की सलाह
तेजस्वी ने कहा कि अभी महागठबंधन सरकार में सात पार्टियां हैं और सभी ने मिलकर नीतीश कुमार को नेता चुना है, इसमें कोई दो राय नहीं है. इस तरह के बयान से परहेज किया जाना चाहिए।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बेवजह बयान न देने की सलाह दी है. पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह की ओर से तेजस्वी के लिए नीतीश कुमार को अगले साल मुख्यमंत्री की कुर्सी देने के बयान के संदर्भ में उन्होंने यह सलाह दी. संवाददाताओं से इस बयान को लेकर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है. अभी हमारी सरकार बहुत बढ़िया ढंग से चल रही है. कुछ बयान इधर से उधर आते रहते हैं. इस तरह के बयानों से लोगों को बचना चाहिए, हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की. हमें कोई हड़बड़ी नहीं है. हमारा केवल एकमात्र लक्ष्य था कि बीजेपी और आरएसएस को हम लोग गद्दी से कैसे हटाने का काम करें. बिहार की धरती से हमने हटाया और अब केंद्र सरकार से हटाना है. "
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
