- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- जम्मू-कश्मीर में DG जेल की गला रेतकर हत्या:घर में ही शव को जलाने की कोशिश की गई, पुलिस को नौकर पर शक
जम्मू-कश्मीर में DG जेल की गला रेतकर हत्या:घर में ही शव को जलाने की कोशिश की गई, पुलिस को नौकर पर शक
जम्मू-कश्मीर के DG जेल, हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उनका शव जलाने की भी कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को नौकर पर हत्या का शव इस घटना के बाद से उनका नौकर फरार है, इसलिए पुलिस उस पर हत्या का शक जता रही है। नौकर की तलाश शुरू कर दी गई है। डीजी जेल हेमंत लोहिया जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाड़ा में रहते थे। वे 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इसी साल अगस्त महीने में उन्हें DG जेल के रूप में तैनात किया गया था। उनकी हत्या क्यों की गई अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दोपहर में बैंक मैनेजर पर हुई थी गोलीबारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। इसलिए पुलिस के अधिकारी घटना की जांच को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर को बारामूला में कुछ आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर पर हमला किया। आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन बैंक मैनेजर किसी तरह हमले में बच गए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
