- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- 6 साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी
6 साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी
दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना लोधी कॉलोनी एरिया में CRPF हेडक्वार्टर्स की कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को सपने, शिव और बलि की कहानी सुनाई।
पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम विजय और अमन हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं। जिस बच्चे की हत्या की गई, उसका नाम धर्मेंद्र है। धर्मेंद्र के पिता अशोक भी मजदूर हैं। वे यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।
जिस कंस्ट्रक्शन साइट पर सभी लोग काम करते थे, वहां रात को भजन चल रहे थे। महिलाएं और अशोक भी इसमें शामिल थे। आरोपी विजय गांजा पीने के बाद यहां पहुंचा। उसने शिव की पूजा के लिए धूप मांगी, लेकिन महिला ने धूप देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी झुग्गी में लौट आया। विजय ने पुलिस से कहा कि हम लोगों ने शिव का प्रसाद खाया था। इसके बाद उसे सपना आया कि भगवान शिव बच्चे की बलि मांग रहे हैं। रात करीब साढ़े दस बजे 6 साल का धर्मेंद्र अकेला दिखा। विजय और अमन को बच्चा जानता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे अपनी झुग्गी में ले गए। सब्जी काटने वाले चाकुओं से बच्चे का गला रेत दिया।
हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार फोरेंसिक टीम ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि भजन के दौरान काफी देर तक धर्मेंद्र नहीं दिखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। आरोपियों की झुग्गी के पास खून के छींटे दिखे। खटखटाने पर आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। अशोक ने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया तो फर्श पर धर्मेंद्र की लाश पड़ी थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
