जज की 13 वर्षीय बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला

feature-top
कवर्धा के जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जज कवर्धा न्यायालय में पदस्थ है। जज की पुत्री ने जज के सरकारी आवास में खुदकुशी की है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जज की पुत्री सरकारी क्वाटर में अकेली थी। आज सुबह जब परिजन सरकारी क्वाटर में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची है। फिलहाल 13 वर्षीय नाबालिग ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड नोट या फिर मौत के कारनो की जानकारी नहीं मिल पाई है।
feature-top