रायगढ़ वन क्षेत्र में नर हाथी का शव बरामद

feature-top

रायगढ़ जिले में वन विभाग ने एक नर हाथी का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत खेनताबहारी गांव के जंगल में शुक्रवार को एक नर हाथी का शव बरामद किया है।

धरमजयगढ़ के वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि ग्रामीणों ने खेनताबहारी गांव के जंगल में एक हाथी के शव होने की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया था, बाद में घटनास्थल से एक नर हाथी का शव बरामद किया गया। जोगावत ने बताया कि हाथी का शव नष्ट हो रहा था, इससे अनुमान लगाया गया है कि उसकी मृत्यु कुछ दिन पहले हुई है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी


feature-top