- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- जेपी नड्डा एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, अगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव पर फोकस
जेपी नड्डा एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, अगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव पर फोकस
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा ने बताया है कि इस रैली में एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं जुटेंगे। यह रैली इसलिए अहम है क्योंकि इस साल दिसंबर में दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। आज की रैली को राजधानी में BJP का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के हर बूथ से 5 बूथ।
कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहेंगे। यहां कुल 13 हजार बूथ हैं। दिल्ली में यह पहला बड़ा कार्यक्रम है जिसे नड्डा जी संबोधित करेंगे। रैली में हम मोदी सरकार की उपलब्धियों और आम आदमी पार्टी की कमियों के बारे में बताएंगे। 3 बार से नगर निगम पर भाजपा का कब्जाा MCD (म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली) पर लगातार 3 बार से भाजपा का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार AAP भाजपा को टक्कर देती दिख रही है। इससे पहले अप्रैल में MCD चुनावों का ऐलान हुआ था, लेकिन पूरा शेड्यूल जारी होने से पहले ही इसे टाल दिया गया। वजह यह थी कि केंद्र सरकार तीन अलग-अलग नगर निगमों को एक करना चाहती थी। पहले दिल्ली में नॉर्थ MCD, साउथ MCD और ईस्ट MCD थे, जो अब एक हो चुके हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
