- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- सलाह और सहयोग लेने में कोई शर्म नहीं करूंगा... गांधी परिवार के 'रिमोट कंट्रोल' आरोप पर मल्लिकार्जुन खड़गे
सलाह और सहयोग लेने में कोई शर्म नहीं करूंगा... गांधी परिवार के 'रिमोट कंट्रोल' आरोप पर मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई शर्म नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में अपनी ताकत लगाई है। वहीं, गांधी परिवार के 'रिमोट कंट्रोल' पर खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए ऐसी बातें करते रहते हैं।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव में प्रतिनिधियों के उम्मीदवार हैं। खड़गे से उन चर्चाओं के बारे में सवाल किया गया कि उनके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष बनने पर 'रिमोट कंट्रोल' गांधी परिवार के पास होगा। उन्होंने कहा, 'वे (विपक्षी दल) ऐसी बातें कहते रहते हैं क्योंकि कहने के लिए और कुछ नहीं है। भाजपा इस तरह के अभियान में शामिल है और अन्य लोग इसका अनुसरण करते हैं। सोनिया गांधी ने संगठन में 20 साल तक काम किया है। राहुल गांधी भी अध्यक्ष थे। उन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है और इसकी उन्नति के लिए अपनी ताकत लगाई है।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
