- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- दिल्ली में आज 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, पाकिस्तान भी करेगा अटेंड
दिल्ली में आज 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, पाकिस्तान भी करेगा अटेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 18 अक्टूबर यानी आज राजधानी दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी। इस महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। महासभा, इंटरपोल का सर्वोच्च शासी निकाय है और साल में इसकी एक बार बैठक होती है। इस बैठक में इंटरपोल के कामकाज की समीक्षा की जाती है और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाते हैं। बैठक में वित्तीय अपराधों और भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
पाकिस्तान भी करेगा अटेंड
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाली 90वीं इंटरपोल महासभा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। सत्र से पहले एएनआई द्वारा भेजे गए ईमेल प्रश्नों का जवाब देते हुए इंटरपोल ने कहा, "पाकिस्तान से एक प्रतिनिधिमंडल महासभा में भाग लेने के लिए पंजीकृत है।" एएनआई के सूत्रों के अनुसार, दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में इंटरपोल महासभा की बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेगा।
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघीय जांच एजेंसी (FIA) में महानिदेशक स्तर के कर्मियों द्वारा किया जाएगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान इंटरपोल के निदेशक भी होंगे। प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में 18 से 21 अक्टूबर तक होने वाली बैठक में भाग लेगा। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बाद में नई दिल्ली पहुंचेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
