- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- मां की बनाई सब्जी पसंद नहीं आई, बेरहम बेटे ने छत से फेंका
मां की बनाई सब्जी पसंद नहीं आई, बेरहम बेटे ने छत से फेंका
पंजाब के लुधियाना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपनी मां को छत से इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसे उसकी बनाई सब्जी पसंद नहीं आई। लुधियाना के न्यू अशोक नगर में सोमवार को लंच के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां को उनके घर की पहली मंजिल धक्का दे दिया। मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ टिंकू (26) के रूप में हुई है। आरोपी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वाले अपने पिता पर भी कथित तौर पर हमला किया। पीड़िता की पहचान 65 वर्षीय चरणजीत कौर के रूप में हुई है।
पीड़िता के भतीजे अमरीक सिंह ने बताया कि टिंकू बेरोजगार और गुस्सैल है। सोमवार दोपहर को चरणजीत ने दोपहर का खाना बनाया लेकिन टिंकू को उनकी बनाई सब्जी पसंद नहीं आई। उसने अपनी माँ से कुछ और बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मां ने कहा कि जो बना है उसे ही खाना होगा। इतने में टिंकी को गुस्सा आ गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
