- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' देख कांप गई कंगना रनौत
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' देख कांप गई कंगना रनौत
21 Oct 2022
, by: Imran Khan
साउथ सिनेमा की फिल्म 'कांतारा' बड़े पर्दे पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं. फिल्म को देखने के बाद हर कोई ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग के अलावा उनके निर्देशन और लेखन की काफी तारीफ कर रहा है. यही वजह है जो फिल्म 'कांतारा' IMDB पर इस साल की सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को ऐसी शानदार फिल्म बताया है जिसे वह जल्दी भूल नहीं सकती हैं.
फिल्म 'कांतारा' देखने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया. जिसके जरिए उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म की जमकर तारीफ की. अभिनेत्री ने कहा, मैं अभी-अभी अपने परिवार के साथ कांतारा को देखकर आ रही हूं और अब भी कांप रही हूं. कितना शानदार अनुभव था. ऋषभ शेट्टी, आपको सलाम, लेखन, निर्देशन, अभिनय, एक्शन शानदार सब अविश्वसनीय! परंपरा, लोक कथाओं, स्वदेशी मुद्दों का कितना अच्छा मिश्रण है. इतनी खूबसूरत फोटोग्राफी, एक्शन, यही सिनेमा है.'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
