महिला नक्सली उंगी मंडावी मारी गई:पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी घायल; नक्सलियों ने जारी किया पर्चा

feature-top

कांकेर-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली उंगी मंडावी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसे लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। 15 अक्टूबर को नारायणपुर DRG के साथ देवगांव हुचडी में नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें महिला नक्सली उंगी मंडावी बुरा तरह घायल हो गई थी।

नक्सली घायल महिला नक्सलियों को अपने साथ ले गए थे, लेकिन अब उन्होंने उसके मारे जाने की खबर पर्चे के जरिए दी है। जानकारी मिल रही है कि महिला नक्सली की मौत मुठभेड़ के 3-4 दिन बाद ही हो गई थी, लेकिन अब नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। पर्चे में नक्सलियों ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लाखों जनता को विस्थापित कर रावघाट खदान खोल रही है। इसके विरोध में चल रहे आदिवासी अभियान को दबाने के लिए फर्जी मुठभेड़ों के जरिए आम जनता की हत्या की जा रही है।

नक्सलियों ने पर्चे में लिखा कि 15 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे नारायणपुर डीआरजी ने देवगांव-हुचडी के जंगल में हमारे PLGA सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में हमारी सदस्य उंगी गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


feature-top