- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भाजपा का घोषणा पत्र जारी-, आठ लाख नौकरियों का वादा
भाजपा का घोषणा पत्र जारी-, आठ लाख नौकरियों का वादा
सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं, आवास बने, गरीबों को राशन दिया, पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिया। बल्क ड्रग फार्मा पार्क भी बनाया जा रहा है। भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे। वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। सिर्फ इतना।
भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से भी रखे। हरेक वर्ग के चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, इनके सुझाव ऑनलाइन मिले। 25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले हैं। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। संकल्प पत्र – 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
